Neelam Giri Bigg Boss:- क्या आप जानना चाहते हैं कि भोजपुरी की ग्लैमरस नीलम गिरी असल ज़िंदगी में कैसी हैं, कहाँ से आती हैं, कितना कमाती हैं और अब Bigg Boss Season 19 में कैसे पहुँचीं? अगर हाँ, तो यह पूरी बायोग्राफी आपके लिए है. नीलम गिरी एक जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस, डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा की Dhaag-Dhaag Girl कहा जाता है. 2025 में वो Colors TV के रियलिटी शो Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट बनी हैं, और इसी के साथ उनकी पॉपुलैरिटी और भी तेज़ी से बढ़ रही है. आज के इस आर्टिकल में आपको बताएंगे नीलम गिरी के पूर्व पति के बारे में, उनकी उम्र, परिवार, करियर, रिलेशनशिप, कार, घर और लगभग नेट वर्थ के बारे में भी जानेंगे.

Table of Contents
Neelam Giri Age
नीलम गिरी का जन्म 3 सितंबर 1997 को Bhutan में हुआ. हालाँकि उनका पालन-पोषण भारत में Ballia, Uttar Pradesh में हुआ, जिसे वो अपना होमटाउन मानती हैं. साल 2025 के हिसाब से उनकी उम्र 28 साल है. वो अपने परिवार के साथ अभी भी Ballia, Uttar Pradesh, India में रहती हैं और वहीं से अपना काम मैनेज करती हैं, हालाँकि शूटिंग के लिए उन्हें अक्सर दूसरे शहरों में रहना पड़ता है.

Neelam Giri का भोजपुरी स्टार से Bigg Boss 19 तक का सफर
नीलम गिरी का नाम आज भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी परिचय का मोहताज नहीं है. आइटम सॉन्ग्स, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी की वजह से वो पहले ही फेम कमा चुकी थीं. अब 2025 में Bigg Boss Season 19 में उनकी एंट्री ने उनकी फैन फॉलोइंग को और बड़ा कर दिया है.
उन्हें खासतौर पर उनकी ज़ोरदार डांसिंग स्टाइल और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेन्स की वजह से Dhaag-Dhaag Girl कहा जाता है. भोजपुरी के कई बड़े सितारों के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की है और अब नेशनल टीवी पर रियलिटी शो में नज़र आना उनके करियर के लिए बड़ा कदम माना जा सकता है.

Neelam Giri का TikTok से भोजपुरी फिल्मों तक का सफर
नीलम का करियर एक अच्छे खासे फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा है, सोशल मीडिया के छोटे से वीडियो से शुरू हुई यात्रा उन्हें भोजपुरी फिल्मों और अब नेशनल टीवी के बड़े शो तक ले आई. नीलम गिरी को सबसे बड़ा ब्रेक तब मिला, जब उनके TikTok वीडियो ने भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh का ध्यान खींचा. उनके एक TikTok वीडियो से प्रभावित होकर पवन सिंह ने उन्हें अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट में मौका दिया. इसके बाद नीलम ने पहली बार भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काम किया. उनका पहला बड़ा गाना था Dhaniya Hamaar Naya Badi ho जो की साल 2020 में आया था.
Neelam Giri Films
म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद नीलम ने फिल्मों की ओर रुख किया. बहुत कम समय में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अलग-अलग तरह के किरदार निभाए.
उनकी फ़िल्मी जर्नी कुछ इस तरह रही:
1:-Babul (2021):-
- यह उनकी भोजपुरी फिल्म डेब्यू मानी जाती है.
- इस फिल्म में उन्होंने Bittu नाम का किरदार निभाया.
2:-Izzat Ghar (2022):-
- 2022 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में वो एक अहम रोल में नज़र आईं.
3:- Tuntun (2022)
- इसी साल उन्होंने इस फिल्म में भी काम किया.
इसके बाद उन्होंने कई और भोजपुरी फिल्मों में काम किया, जिनके नाम वीडियो के अनुसार इस तरह हैं:
- UP 61
- Love Story of Ghazipur
- Anand Ashram
- Ghar Parivar Rishton Ka Partition
- Just Married
- Manmohini
- Ghunghat Mein Ghotala 3
इन फिल्मों के ज़रिए नीलम ने यह साबित किया कि वो सिर्फ म्यूजिक वीडियो की फेस नहीं, बल्कि फिल्मों में भी अपना दम दिखा सकती हैं.
Neelam Giri Instagram
आज के समय में किसी भी कलाकार की पॉपुलैरिटी का बड़ा पैमाना सोशल मीडिया भी है, और इस मामले में नीलम काफी आगे हैं. नीलम गिरी के Instagram पर करीब 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो अपने इंस्टा अकाउंट पर: डांस वीडियो, लिप-सिंकिंग क्लिप्स, शूट से जुड़े ग्लैमरस फोटो और रील्स जैसी चीजें शेयर करती रहती हैं.

Neelam Giri Husband
नीलम गिरि ने बिग बॉस के शो मे बताया कि उनकी शादी हो चुकी है साथ ही उन्होंने ये भी बताया था की वो इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थी और फिर तलाक ले लिया था. बाद में माँ और नीलम की बहन निशा ने भी इस खबर में मुहर लगायी थी.
Neelam Giri Net Worth
रिपोर्ट के मुताबिक़ नीलम गिरि की नेट वर्थ करीब 9 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़े:- Avantika Bhatt Lifestyle: जानिये कौन है सौरव जोशी की वाइफ
यह भी पढ़े:- Varanasi to Ayodhya यात्रा गाइड: बजट में कैसे करें यात्रा
