विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय करियर से संन्यास लेने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया

आज सुबह उन्होंने इंस्टाग्राम पे पोस्ट शेयर कर के ये जानकारी दी है

उनके फैंस और कई लोग इसे एक पब्लिसिटी स्टंट मान रहे है

हाल ही में उनकी फिल्म साबरमती रिपोर्ट रिलीज हुई है

विक्रांत ने अपने संन्यास के पीछे के कारणों को स्पष्ट रूप से नहीं बताया 

विक्रांत मैसी ने अपने मनोरंजन करियर की शुरुआत दो दशक पहले की थी 

उन्होंने 2007 में टेलीविजन शो "धूम मचाओ धूम" से अभिनय की शुरुआत की

फिल्मों में उनका कदम 2013 में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म "लुटेरा" से हुआ 

उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया और अपनी अदाकारी के लिए सराहना प्राप्त की 

12वीं फेल" में उनके अभिनय ने उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड दिलाया और उनकी प्रतिभा को और मजबूत किया।