crossorigin="anonymous">

Top 10 Hottest Countries in the World:-भयंकर गर्मी वाले जगह

Photo of author

By Divyanshu Agnihotri

Share the News

Top 10 Hottest Countries in the World:-पिछले कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिला है.हर साल पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है की साल 2027 तक तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी.सुनने में 1.5 डिग्री बहुत ही छोटा नंबर लगता है लेकिन इतनी गर्माहट से ही पूरी दुनियाभर में हाहाकार मच जायेगा.धरती का एवरेज तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है.

कौन से देश सबसे ज्यादा गर्म है ये वहां के एवरेज तापमान से तय किया जाता है.कई ऐसी जगह है जहाँ तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है.आज के इस आर्टिकल में जानेंगे 10 सबसे गर्म देश के बारे में.

Top 10 Hottest Countries in the World

10.Gambia

गैम्बिया अफ्रीका मेनलैंड का सबसे छोटा देश है और इसकी कुल आबादी 25 लाख के आस पास है.गैम्बिया में साल भर आपको काफी गर्मी देखने को मिलेगी.गर्मी के मौसम में गर्म हवाएं तो बरसात के मौसम में भी गर्म हवाएं लोगों को परशान करती है.यहाँ के लोग स्विमिंग करना काफी पसंद करते है और इस तरह से वो अपने आप को ठंडा रखने की कोशिश करते है.इस देश का एवरेज तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस है.

9.Palau

पलाउ वेस्टर्न पैसिफिक ओसियन में स्थित एक छोटा सा देश है.इस देश में साल भर एक जैसा ही मौसम बना रहता है.यहाँ पर न ही बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है न ही बहुत ज्यादा सर्दी पड़ती है लेकिन फिर भी इस देश का एवरेज तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस है.ये देश अपने खूबसूरत समुद्री तट और आइलैंड के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है.यहाँ की आबादी मात्र 18 हज़ार के आस पास है.

8.Bahrain

बहरीन गल्फ के देशों में सबसे छोटा देश है लेकिन छोटा होने के बावजूद आज तरक्की के नयी मिशाल पेश कर रहा है.बहरीन में साल भर शुष्क जलवायु ही देखने को मिलती है यहाँ पे गरम हवाएं लोगो का जीना बेहाल कर देती है.यहाँ का एवरेज तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस है.बहरीन को अरब देशों का लॉस एंजेलेस भी कहा जाता है अरब देशों में तेल की खोज सबसे पहले बहरीन में ही की गयी थी.

7.Mauritania

वेस्ट अफ्रीका के इस देश का 90% हिस्सा रेगिस्तान से घिरा हुआ है और इसी कारण से इस देश में साल भर भयंकर गर्मी पड़ती है.गर्मियों के दौरान यहाँ का तापमान तो 55 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाता है.यहाँ का एवरेज तापमान 27.65 डिग्री सेल्सियस है.इस देश की गिनती दुनिया के सबसे खाली देशों में होती है 10 लाख 31 हज़ार वर्ग किलोमीटर की आबादी वाले जगह पे मात्र 48 लाख लोग रहते है.

6.Tuvalu

तुवालु 4 द्वीपों से मिलके बना एक देश है इसकी गिनती दुनिया के सबसे छोटे देशों में की जाती है क्यूंकि इसका पूरा एरिया 26 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है और देश की आबादी 12 हज़ार के आस पास है.यहां का एवरेज तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है.ये दुनिया के सबसे गरीब देशों में आता है.

5.Djibouti

ये देश हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित है यहाँ पर साल भर तापमान शुष्क और गरम ही रहता है.कई बार तापमान 50 डिग्री को भी पार कर जाता है.लेकिन एवरेज तापमान इस देश का 28 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहता है.इस देश की गिनती दुनिया के सबसे बेरोजगार देशों में होती है.

4.Senegal

सेनेगल भी वेस्ट अफ्रीका में स्थित एक देश है.वेस्ट अफ्रीका धरती का वो इलाका है जहां सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है क्यूंकि भू मध्य रेखा यहीं से हो के गुजरती है.सेनेगल का एवरेज तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है.देश की कुल आबादी 1 करोड़ के आस पास है और देश की आधी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है.यहाँ पे कई इलाकों पे तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है.

3.Kiribati

ये देश चारो तरफ से सुमदंर से घिरा हुआ है और यहाँ पे काफी गर्मी पड़ती है.ओशिनिया में स्थित करबाती ऐसा एक देश है जो सुमदंर से घिरा होने के बावजूब यहाँ पे काफी गर्मी पड़ती है.इस देश का एवरेज तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस है.ये देश बरसात के मौसम में सैलानियों को अपनी और आकर्षित करता है.

2.Burkina Faso

ये भी वेस्ट अफ्रीका का एक देश है.कई लोगों ने इसका नाम भी नहीं सुनना है लेकिन असल में ये एक विशाल देश है.इस देश का एवरेज तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहता है.यहाँ मजूद पठारों में गर्मी हर साल एक नया रिकॉर्ड बनाती है.मार्च के बाद यहाँ इतनी गर्मी और लू होती है की घर से निकलते ही मानो लगता है किसी ने आग की लपटों से हमला कर दिया हो.

1.Mali

दुनिया के सबसे गर्म देशों में पहले नंबर पे माली देश का नाम आता है,जो वेस्ट अफ्रीका का एक देश है.इस देश का एवरेज तापमान 28.83 डिग्री सेल्सियस है जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है.माली में गर्मी पड़ने का सबसे बड़ा कारण है यहाँ पे मजूद सहारा रेगिस्तान.इसके 65% हिस्से में रेगिस्तान है जहाँ साल भर भयंकर गर्मी पड़ती है.

और भी पढ़े

HAMPTA PASS:-दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रैकिंग पहाड़ों से घिरा हुआ

VIKRANT MASSEY BIOGRAPHY:संघर्षों से भरा जीवन

Assi Ghat Varanasi:पर्यटकों का पसंदीदा स्थान लेकिन ऐसा क्यों है?

Leave a Comment