1945 में 1 अक्टूबर के दिन ही भारत के राष्ट्रपति रहे रामनाथ कोविन्द का जन्म हुआ था।

1 अक्टूबर 2002 में एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिला था।

1978 में 1 अक्टूबर के दिन ही लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों का 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया था।

1अक्टूबर 1953 को आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना था। 

1854 में 1 अक्टूबर के दिन भारत में डाक टिकट का प्रचलन शुरू हुआ था। 

1924 में 1 अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ था।

1979 में 1 अक्टूबर के दिन भारत के क्रांतिकारी चन्दन सिंह गढ़वाली का निधन हुआ था। 

1967 में 1 अक्टूबर के दिन भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई थी। 

1960 में 1 अक्टूबर के दिन ही नाइजीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ था।

1949 में 1 अक्टूबर के दिन ही चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई थी।