Khanzaadi The 50:- Bigg Boss 17 में कई चेहरे चर्चा में थे, लेकिन Khanzaadi (खानजादी) ने बहुत कम समय में अलग ही तरह की सुर्खियां बटोरी हैथी. कभी किसी बात पर खुलकर बोलना, कभी बहस में पीछे न हटना, और कभी अपने अंदाज से घर का माहौल बदल देना और अब हॉटस्टार में नए अनोखे शो The 50 में नज़र आ रही है. यही वजह है कि लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं. आज के इस आर्टिकल में आपको बताएँगे खानजादी के असली नाम के बार में, उनके धर्म के बारे में और उनके बॉयफ्रेंड के बारे में.

Table of Contents
Khanzaadi Age and Education
खानजादी का जन्म 19 जून 1996 असं में हुआ था उस हिसाब से खानजादी 2026 के हिसाब से 30 साल की है. पढ़ाई की बात करें तो उनकी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई असम से ही हुई. उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन ग्रेजुएट बताई गई है. यहां से उनकी लाइफ का वो मोड़ आता है जहां पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने अपने गानों पर काम शुरू किया.

Khanzaadi Real Name
Khanzaadi का नाम जितना अलग लगता है, उतना ही लोग उनके असली नाम को लेकर भी उत्सुक रहते हैं. शो में लोग उन्हें उनके स्टेज नेम से जानते हैं, लेकिन उनके बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक उनका असली नाम फिरोजा खान (Firoza Khan) है, और स्टेज नेम Khanzaadi है. प्रोफेशन के तौर पर वो म्यूजिशियन, रैपर और सॉन्ग राइटर हैं.
Music Career
Khanzaadi का करियर सिर्फ एक रियलिटी शो की वजह से नहीं बना. उनके बारे में बताई गई जानकारी के मुताबिक, पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले घर पर सॉन्ग राइटिंग शुरू की, और फिर अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चली गईं. एक नए शहर में खुद को साबित करना, अपने म्यूजिक पर काम करना, और फिर सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचना, यह सब एक लंबी प्रक्रिया होती है.
MTV Hustle 2.2 से पहचान
Khanzaadi को 2019 में MTV के इंडियन रियलिटी शो Hustle 2.2 से पॉपुलैरिटी मिली बताई गई है, जहां वो कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं. शो में उन्होंने अपना पहला सॉन्ग “Aajadi” गाया था बाद में शो के दौरान उन्होंने “No Boundaries” और “Taraazu” जैसे गाने भी परफॉर्म किए.
दूसरे गाने जिनका नाम सामने आया है
- Aazma Le
- Ziddi
- Begum
Khanzaadi in The 50
फिलहाल खानजादी हॉटस्टार पे आ रहे The 50 में नज़र आ रही है जो अपने आप में एक अनोखा शो है. इस शो में 50 कंटेस्टंट है जो अपने फैंस के लिए खेल रहे है और शो में जीतने के बाद जो भी प्राइस मनी जीतेंगे वो सीहे उनके फैंस को मिलेगी.
Khanzaadi in Bigg Boss 17
2023 में उन्होंने Bigg Boss 17 में एंट्री ली थी हालांकि वो ज्यादा समय बिग बॉस में नहीं थी लेकिन फिर भी इस शो के जरिये उनको काफी पसंद किया गया. इस शो में उन्होंने अपनी राय कई बार बेबाकी से रखी थी. इसके पहले वो, अगस्त 2023 में वो MTV Splitsvilla Season 15 में भी कंटेस्टेंट के तौर पर आईं थी.

लाइव परफॉर्मेंस
उनके करियर में लाइव परफॉर्मेंस का जिक्र भी आता है. बताया गया है कि दिसंबर 2022 में फिरोजा खान ने Jawaharlal Nehru Stadium, New Delhi में North East Festival के दौरान एक लाइव सिंगिंग शो किया था. ऐसे फेस्टिवल पर परफॉर्म करना किसी भी आर्टिस्ट के लिए बड़ा मौका होता है, क्योंकि वहां अलग-अलग जगह से आए लोग होते हैं, और ऑडियंस का दायरा बड़ा होता है.
खानजादी फैमिली बैकग्राउंड
उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं बताई गई है. जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक उनके फादर अफगानिस्तानी थे और उनकी मदर इंडियन थीं. इस तरह का मिक्स बैकग्राउंड अक्सर किसी इंसान की भाषा, सोच और पहचान में भी झलकता है.
बॉयफ्रेंड और डेटिंग
मेरिटल स्टेटस के हिसाब से Khanzaadi को अनमैरिड बताया गया है. साथ ही, इंटरनेट पर यह चर्चा भी बताई गई है कि वो Zaid Hadid को डेट कर रही हैं. Zaid Hadid को एक मॉडल बताया गया है, और वो Bigg Boss OTT Season 2 का हिस्सा भी रह चुके हैं. हालाँकि खानजादी ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर कभी भी खुल के किसी भी मंच से नहीं बोला है.

Khanzaadi Net Worth
रिपोर्ट्स के अनुसार खानजादी की नेट वर्थ करीब 15 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़े:- Neelam Giri Lifestyle 2025: Bigg Boss 19, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड और नेट वर्थ
यह भी पढ़े:- Top Ghats of Varanasi:-बनारस के ऐसे घाट जहाँ आपको जरुर से जाना चाहिए