Aditya Dhar Dhurandhar Director
Share the News

Aditya Dhar Dhurandhar Director:- आदित्य धर एक ऐसे निर्देशक हैं जो अपनी फिल्मों के जरिए न केवल भारत में चर्चा का विषय बने हैं, बल्कि विदेशों में भी उनकी खूब सराहना हो रही है. साथ ही साथ उनकी फिल्मों की भी काफी तारीफें हो रही है. उन्होंने Uri और Article 370 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है, साथ ही धुरंधर जैसी फिल्म भी उन्होंने निर्देशित की है. आज के इस आर्टिकल में हम आदित्य धर के बारे में विस्तार से जानेंगे.

Aditya Dhar Age

आदित्य धर का जन्म 12 मार्च 1983 को नई दिल्ली में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था, उस हिसाब से आदित्य इस समय 43 साल के है.

Aditya Dhar Dhurandhar Director:- Education

आदित्य धर ने अपने स्कूली पढाई गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल वसंत विहार दिल्ली से पूरी की थी और ग्रेजुएशन उन्होंने हिन्दू कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली से पूरी की थी. हालांकि, आदित्य की पढ़ाई में खास रुचि नहीं थी. उन्हें डिस्लेक्सिया था, जिसकी वजह से पढ़ना-लिखना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था. कई बार दो पेज पढ़ने में उन्हें दो दिन लग जाते थे. फिर भी उनका झुकाव कहानियों की ओर था—सुनने, पढ़ने और देखने का शौक धीरे-धीरे उनके करियर की दिशा बन गया.

मुंबई का सफर और शुरुआती काम

साल 2006 में 23 साल की उम्र में आदित्य मुंबई आए. उन्होंने शुरुआत गीतकार के तौर पर की और फिल्मों जैसे Kabul Express और Haal-e-Dil में काम किया.

इसके बाद उन्होंने 2009 में शॉर्ट फिल्म Boon लिखी, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला. फिर उन्हें डायरेक्टर Priyadarshan की फिल्म Aakrosh में राइटर के रूप में काम करने का मौका मिला, जिसमें Ajay Devgn, Bipasha Basu और Akshaye Khanna जैसे कलाकार शामिल थे.

हालांकि, इस दौरान उनकी खुद की फिल्में कई बार बनते-बनते रह गईं. 2009 से 2016 के बीच उनकी कम से कम पांच फिल्में किसी न किसी वजह से अटक गईं.

Aditya Dhar Wife

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ का नाम यामी गौतम है जो कि बॉलीवुड की एक बहुत बड़ी एक्ट्रेस है. यामी गौतम ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है दोनों की शादी 4 जून 2021 में हुई थी.

Aditya Dhar Movies

आदित्य धार ने बॉलीवुड में बतौर एक संगीतकार, राइटर और डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे है.नीचे दिए लिस्ट में आपको बताएँगे कौन सी फिल्म में उन्होंने कौन सी भूमिका निभायी है:-

MovieYearRole
Aakrosh2010Dialogue Writer
Tezz2012Dialogue Writer and Assistant Director
Uri:- The Surgical Strike2019Director
Article 3702024Producer and Writer
Dhoom Dhaam2025Producer and Writer
Dhurandhar 1 and 22025 and 2026Director and Producer

Aditya Dhar Dhurandhar Director:- Aditya Dhar की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

साल 2016 में उनकी फिल्म Raat Baaki Hai बनने वाली थी, जिसमें Katrina Kaif और Fawad Khan लीड रोल में थे और इसे Karan Johar की धर्मा प्रोडक्शंस बना रही थी. लेकिन इसी दौरान 18 सितंबर 2016 को उरी हमला हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया. इसके बाद बने हालातों के चलते यह फिल्म नहीं बन पाई.

यहीं से आदित्य धर ने एक बड़ा फैसला लिया—उन्होंने तय किया कि वह उसी घटना पर फिल्म बनाएंगे. उन्होंने महीनों तक रिसर्च की, आर्मी ऑफिसर्स से बातचीत की, मैप्स और डिटेल्स समझीं. फिर सिर्फ 12 दिनों में पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर दी.

Aditya Dhar Dhurandhar Director:- धुरंधर-1 और धुरंधर-2

अदित्य धर ने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. उनकी नई फिल्म “धुरंधर (2025)” एक जबरदस्त जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार नजर आते हैं. कहानी रॉ (RAW) की दुनिया पर आधारित है, जहां देशभक्ति, खतरनाक मिशन और जासूसी का रोमांच एक साथ देखने को मिलता है.

अदित्य धर ने इस फिल्म को खुद लिखा, डायरेक्ट किया और प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म की खास बात इसके दमदार एक्शन सीन, शानदार कैमरा वर्क, बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक और असरदार डायलॉग्स हैं, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक जोड़े रखते हैं.

फिल्म का पहला पार्ट 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुका है, और इसका अगला पार्ट “धुरंधर: द रिवेंज (2026)” भी तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहा है.

Aditya Dhar Dhurandhar Director Net Worth

रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य धर की नेट वर्थ करीब 8 से 10 करोड़ रुपये है. तो वहीं अगर इनकी वाइफ यामी गौतम और आदित्य दोनों की नेट वर्थ को जोड़ दिया जाए तो दोनों की मिलाकर नेट वर्थ क़रीब 100 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़े:- Sara Arjun Dhurandhar:- जानिये कौन है धुरंधर की बेहद खूबसूरत हीरोइन सारा अर्जुन

यह भी पढ़े:- Best 1.5 ton 5 star ac under 40000:-2026 में Best 1.5 Ton 5-Star AC: ₹35,000-₹40,000 में भारत के टॉप 5 AC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *