crossorigin="anonymous">

Aman Devgan Biography: बॉलीवुड के उभरते सितारे

By Prakhar Agrawal

Share the News

Aman Devgan:-यह वह यंग स्टार जो जल्द ही बॉलीवुड में धमाका करने वाले हैं । अजय देवगन के करीबी रिश्तेदार, अमन अपनी पहली फिल्म से सबका दिल जीतने की तैयारी में हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं अमन देवगन, उनकी लाइफ, उनके डेब्यू और उनके करियर से जुड़ी हर खास बात।

कौन है Aman Devgan

अमन देवगन एक भारतीय अभिनेता हैं। वह साल 2025 में बॉलीवुड फिल्म आजाद से डेब्यू करने वाले हैं। अमन का पूरा नाम अमन देवगन गांधी है। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन के भांजे हैं।

  • जन्म: 18 फरवरी
  • जन्म स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र
  • व्यवसाय: अभिनेता
  • धर्म: हिंदू
  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • वैवाहिक स्थिति: अविवाहित
  • नेटवर्थ: उपलब्ध नहीं

Aman Devgan Birth and Childhood

अमन देवगन का जन्म 18 फरवरी को मुंबई में हुआ। उनका पालन पोषण एक संपन्न परिवार में हुआ। अमन को बचपन से ही एक्टिंग करियर में रुचि थी और उनका परिवार बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है।

Aman Education

अमन देवगन की शुरुआती शिक्षा जमन बाई नर्सरी स्कूल मुंबई से हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई से ही अपने ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की।

About Aman Devgan Family

अमन देवगन का परिवार एक स्टार परिवार है। उनके माता-पिता और भाई उनके साथ रहते हैं। उनकी मां का नाम नीलम देवगन गांधी है, जो एक बिजनेसमैन हैं, और उनके भाई का नाम दानिश गांधी है, जो फिल्म निर्देशक हैं। अमन देवगन की मामी का नाम काजोल देवगन है, और उनकी कजिन न्यासा देवगन उनकी अच्छी दोस्त हैं।

Aman Devgan Career

अमन देवगन साल 2025 में बॉलीवुड फिल्म आजाद से अपना डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। आजाद फिल्म एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें युवा जोश, देशभक्ति और व्यक्तिगत संघर्षों पर आधारित कहानी है।

फिल्म में मुख्य भूमिकाएं अमन देवगन, राशा थदानी और अजय देवगन निभा रहे हैं। आजाद एक प्रेरणादायक कहानी है, जो दर्शकों को सिखाती है कि असली आजादी बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि अपने अंदर के डर, कमजोरी और असुरक्षा को हराने से मिलती है।

Aman and Rasha in Bigg Boss

अभी हाल ही में अमन और राशा बिग बॉस में सलमान खान के साथ भी नज़र आई थी जहाँ सलमान ने दोनों के साथ खूब मस्ती की और दोनों की फिल्म आज़ाद को भी जबरजस्त प्रमोट किया। बाद में राशा की माँ रवीना टंडन भी बिग्ग बॉस में आयी और दोनों की फिल्म को प्रमोट किया।

Aman Devgan Social Media Account

अमन देवगन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। उनके Instagram पर अधिकतर अपने फिल्मी करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा, वह अपने परिवार के साथ भी फोटो शेयर करते हैं।

Aman Devgan Ajay Devgan Relation

अमन देवगन सुपरस्टार अजय देवगन के भांजे है।

Aman Devgan Networth

अमन देवगन की कुल संपत्ति के बारे में सटीक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वह एक उभरते हुए अभिनेता हैं। उनकी पहली फिल्म आजाद रिलीज होने के बाद उनकी कमाई और संपत्ति के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकती है।

रोचक जानकारियां

  • अमन देवगन एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता हैं जो अपने परिवार की फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
  • उनकी योजना है कि वे विविध भूमिकाओं में अपने अभिनय कौशल को प्रदर्शित करें और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाएं।

यह भी पढ़े:-Wamiqa Gabbi Biography एक उभरती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री की जीवनशैली और करियर

यह भी पढ़े:-Aman Gupta लाइफस्टाइल 2024 उम्र, परिवार, करियर, नेट वर्थ

यह भी पढ़े:-Top Ghats of Varanasi बनारस के ऐसे घाट जहाँ आपको जरुर से जाना चाहिए

Leave a Comment

Exit mobile version