crossorigin="anonymous">

Omkareshwar Jyotirlinga Darshan:- दर्शन गाइड, कैसे जाएँ, कहाँ ठहरें, क्या करें, बजट कितना रखें

By wiralwala

Share the News

Omkareshwar Jyotirlinga Darshan:-मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में, माँ नर्मदा के पावन तट पर स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. अगर आप पहली बार ओंकारेश्वर आने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे बड़े सवाल वही होते हैं, कैसे पहुँचना है, मंदिर तक कैसे जाएँ, रहने के अच्छे विकल्प कहाँ मिलेंगे, दर्शन का सही तरीका क्या है, और पूरा खर्च कितना बैठेगा.

Omkareshwar Jyotirlinga कैसे पहुँचे

ओंकारेश्वर पहुँचना आसान है, क्योंकि आसपास के बड़े शहरों से कनेक्टिविटी ठीक मिल जाती है. ज़्यादातर यात्री इंदौर या खंडवा के रास्ते आते हैं. कई लोग उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करके फिर ओंकारेश्वर निकलते हैं, इसलिए उज्जैन से डायरेक्ट रूट भी बहुत पॉपुलर है. यात्रा की प्लानिंग करते समय एक बात ध्यान रखें, ओंकारेश्वर का मुख्य मंदिर नदी के पास वाले क्षेत्र में है, जबकि बस स्टैंड अलग जगह पड़ता है. इसलिए अंतिम 3 से 4 किमी के लोकल ट्रांसपोर्ट का हिसाब भी जोड़कर चलें.

Omkareshwar Nearest Railway Station

ट्रेन से आने वालों के लिए सबसे आम विकल्प इंदौर रेलवे स्टेशन है. इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी लगभग 80 किमी बताई जाती है. स्टेशन से करीब 100 मीटर पर सरवटे बस स्टैंड है, इसलिए बस पकड़ना आसान हो जाता है. यहाँ से ओंकारेश्वर के लिए डायरेक्ट बसें मिल जाती हैं और 80 किमी के लिए किराया लगभग ₹110 के आसपास पड़ता है (किराया समय और ऑपरेटर के हिसाब से बदल सकता है).

दूसरा प्रमुख स्टेशन खंडवा रेलवे स्टेशन है, जो ओंकारेश्वर से लगभग 70 किमी दूर है. खंडवा से बस, प्राइवेट टैक्सी, या शेयरिंग टैक्सी के ज़रिए आराम से ओंकारेश्वर पहुँचा जा सकता है.

Omkareshwar Nearest Airport

ओंकारेश्वर का नज़दीकी हवाई अड्डा देवि अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा है जो इंदौर में है और ओंकारेश्वर से लगभग 85 किलोमीटर दूरी पर है.

Omkareshwar Jyotirlinga to Ujjain Distance

बहुत सारे भक्त पहले उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं और फिर ओंकारेश्वर जाते हैं. अगर आप भी यही प्लान बना रहे हैं, तो उज्जैन से डायरेक्ट बस एक सुविधाजनक तरीका है. उज्जैन से ओंकारेश्वर की दुरी 142 किलोमीटर है, बस आपको सुबह लेकर जाती है, दिनभर में दर्शन हो जाता है, और शाम को उसी बस से उज्जैन वापसी भी हो जाती है.

किराये की बात करें तो एसी बस का राउंड ट्रिप लगभग ₹2000 बताया गया है. ऑर्डिनरी बस भी मिलती है और वह अपेक्षाकृत सस्ती रहती है, लेकिन उसका सटीक किराया हर दिन एक जैसा नहीं रहता.

Indore to Omkareshwar Taxi

अगर आप आराम से, अपने समय के हिसाब से जाना चाहते हैं, तो इंदौर से प्राइवेट टैक्सी का विकल्प भी है. इंदौर से ओंकारेश्वर टैक्सी किराया लगभग ₹2000 से ₹5000 तक जा सकता है (यह वाहन, सीज़न, और मोलभाव पर निर्भर रहता है). ओंकारेश्वर पहुँचने पर बसें आमतौर पर न्यू बस स्टैंड पर उतारती हैं. यहाँ से ओंकारेश्वर मंदिर लगभग 4 किमी बताया गया है. यह दूरी ऑटो से पूरी हो जाती है और ऑटो वाले लगभग ₹20 से ₹30 के बीच चार्ज कर सकते हैं.

Note:- भीड़ वाले दिनों में मंदिर के पास वाहन आगे नहीं जा पाते. ऐसे में थोड़ा पैदल चलना पड़ सकता है, इसलिए आरामदायक जूते और हल्का सामान रखें.

Omkareshwar Jyotirlinga के पास होटल कहाँ ले

ओंकारेश्वर में रुकने के लिए आपको मेन मार्केट एरिया में कई विकल्प मिल जाते हैं. यह इलाका इसलिए सुविधाजनक है क्योंकि यहाँ से आपको ऑटो, और मंदिर जाने का रास्ता आसानी से मिल जाता है. अगर आप 1 रात रुकने का सोच रहे हैं, तो रूम बुक करते समय सिर्फ दाम न देखें, पानी, साफ-सफाई, और परिवार के साथ रहने की सुविधा भी पूछ लें.

मेन मार्केट के होटल और धर्मशाला: किसमें क्या मिलेगा?

धर्मशालाओं के रेट कम बजट में शुरू हो जाते हैं. धर्मशाला में ₹300 के आसपास से शुरुआत बताई गई है, और ₹600 तक में अच्छा कमरा मिल सकता है. दूसरी ओर होटल के रेट ₹800 से शुरू बताए गए हैं, और ₹1200 के बजट में अच्छा एसी रूम मिल सकता है. फिर भी एक बार ऑनलाइन जरूर चेक कर ले और प्राइस और रेटिंग देखने के बाद ही होटल बुक करें.

ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन: सही क्रम और जरूरी बातें

ओंकारेश्वर यात्रा में सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि दो महत्वपूर्ण दर्शन जुड़े हैं. पहले ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, फिर नर्मदा के दूसरी ओर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग. ममलेश्वर के दर्शन के बिना यात्रा अधूरी मानी जाती है, इसलिए समय का प्लान उसी हिसाब से रखें.

Omkareshwar Jyotirlinga में दर्शन कैसे करें?

ऑटो वाले जहाँ उतारते हैं, वहीं से ओंकारेश्वर मंदिर का रास्ता शुरू हो जाता है. आपको पुल के माध्यम से माँ नर्मदा को पार करके दूसरी साइड जाना होता है, फिर नीचे की तरफ मंदिर का मार्ग मिलता है. रास्ते में दोनों तरफ फूल, माला, और प्रसाद की दुकानें हैं, इसलिए चाहें तो यहीं से सामग्री ले सकते हैं. अगर आप जल्दी दर्शन चाहते हैं, तो यहाँ शीघ्र दर्शन काउंटर बना है. वहाँ टोकन लेकर लगभग 15 से 20 मिनट में दर्शन मिल सकता है. टोकन का शुल्क समय के साथ बदल सकता है, इसलिए काउंटर पर पूछकर ही लें.

मंदिर की बनावट भी खास है, यह पाँच मंज़िला मंदिर बताया गया है और हर मंज़िल पर अलग देवी देवता के दर्शन होते हैं. लाइन में आगे बढ़ते हुए आप मुख्य दर्शन तक पहुँचते हैं. एक जरूरी नियम भी है, गर्भगृह के अंदर मोबाइल का उपयोग मना है. इसलिए मोबाइल जेब में रखें, वरना जमा भी हो सकता है.

Omkareshwar Mandir Timing

ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन आप सुबह 4:30 से रात के 9:30 बजे तक कर सकते है.

ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग कैसे जाएँ: झूला पुल या नाव

ओंकारेश्वर के दर्शन के बाद अगला पड़ाव ममलेश्वर है, जो नर्मदा नदी के दूसरी ओर स्थित है. वहाँ पहुँचने के दो मुख्य तरीके बताए गए हैं. पहला, ओंकारेश्वर मंदिर के पीछे से होते हुए झूला पुल के माध्यम से पैदल नदी पार करें. दूसरा, ओंकारेश्वर एंट्री गेट के पास से नीचे जाकर नाव के जरिए दूसरी ओर जाएँ. नाव का एक तरफ का चार्ज ₹40 से ₹50 है.

Omkareshwar Jyotirlinga में क्या करें: नौका विहार, परिक्रमा, नर्मदा स्नान

दर्शन के अलावा ओंकारेश्वर में कुछ अनुभव ऐसे हैं जो यात्रा को यादगार बना देते हैं, नर्मदा के बीच से मंदिर के दृश्य, घाट का माहौल, और छोटी-छोटी कहानियाँ, ये सब मिलकर एक अलग ही शांति देते हैं. नौका विहार, परिक्रमा, नर्मदा स्नान ये सब कर के एक अलग अनुभव प्राप्त कर सकते है.

Omkareshwar Jyotirlinga जाने का सबसे अच्छा समय

ओंकारेश्वर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है.

यह भी पढ़े:- Grishneshwar Jyotirlinga:-दर्शन, कैसे जाएं, ठहराव, एलोरा केव्स और बजट

यह भी पढ़े:- Durgakund Mandir Varanasi:- वाराणसी में माता रानी का दिव्य मन्दिर

Leave a Comment

Exit mobile version