Sakib Hussain SRH Biography:- 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स को बहुत ही आसानी से हरा दिया. इस मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने तो शानदार गेंदबाज़ी की ही साथ ही एक नाम भी काफी चर्चा में रहा वो है गोपालगंज एक्सप्रेस यानि की साकिब हुसैन. 13 अप्रैल 2026 को खेले गए इस मैच में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट (4/24) झटके, तो पूरी दुनिया दंग रह गई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 145+ kmph की इस रफ्तार के पीछे गरीबी और आंसुओं की एक ऐसी कहानी है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी?

Table of Contents
Sakib Hussain Age
साकिब का जन्म 14 दिसम्बर 2004 बिहार के गोपालगंज में हुआ था उस हिसाब से साकिब इस समय करीब 23 साल के है.
Sakib Hussain SRH: जब फटे जूतों ने शाकिब को रुला दिया था
साकिब का बचपन बेहद गरीबी में बीता है उनके पिता एक किसान थे जिनके लिए घर चलाना भी बहुत मुश्किल था. साकिब की माँ एक इंटरव्यू में बताती हैं कि एक दिन साकिब प्रैक्टिस से घर लौटकर फूट-फूट कर रोने लगा. उसके पैरों में छाले थे और जूते पूरी तरह फट चुके थे. उसने सिसकते हुए कहा था, “मम्मी, बड़े खिलाड़ियों के पास अच्छे जूते हैं, मेरे पास कुछ नहीं, मैं कैसे मुकाबला करूँगा?” उस दिन मां के पास जवाब नहीं था, पर साकिब की आंखों में एक जिद थी—किस्मत बदलने की जिद.

देसी’ मेहनत और वरुण आरोन का साथ
साकिब ने अपने एक इंटरव्यू में बता कि उनके पास जिम जानते तक के पैसे नहीं थे महंगे सप्लीमेंट तो दूर की बात थी. उनकी ताकत का राज था चना, सत्तू और बिहार की मिट्टी पर घंटों की गई गेंदबाजी. उनकी इसी प्राकृतिक रफ्तार ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन का ध्यान खींचा.
वरुण ने साकिब की प्रतिभा को तराशा और उन्हें MRF पेस फाउंडेशन तक पहुँचाया. यहीं से साकिब को अपनी गेंदबाजी में ‘बाउंस’ और ‘सटीक यॉर्कर’ का तालमेल बिठाना आया. उन्हें “गोपालगंज एक्सप्रेस” का नाम भी उनकी इसी तूफानी गति की वजह से मिला.
घरेलू क्रिकेट से IPL का उतार-चढ़ाव भरा रास्ता
साकिब का सफर इतना आसान नहीं था. उन्होंने बिहार के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और रणजी ट्रॉफी (2025-26) में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 6/41 लेकर तहलका मचा दिया.
- साकिब को 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा तो लेकिन पुरे सीजन उनको एक भी मैच नहीं खिलाया जगाया और वो बैठे रह गए थे.
- 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन पर भरोसा जताया और ₹30 लाख में अपनी टीम का हिस्सा बनाया.

Sakib Hussain SRH Debut
13 अप्रैल 2026 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब साकिब गेंदबाजी करने आए, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है. उन्होंने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से राजस्थान के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया.
- मैच के आंकड़े: 4 ओवर | 24 रन | 4 विकेट
- खास उपलब्धि: वह IPL डेब्यू पर 4 विकेट लेने वाले इतिहास के चुनिंदा गेंदबाजों (जैसे शोएब अख्तर) की लिस्ट में शामिल हो गए.
Sakib Hussain SRH के बारे में कुछ अनसुने फैक्ट्स (Quick Facts)
| विवरण | जानकारी |
| पूरा नाम | साकिब हुसैन |
| जन्म स्थान | गोपालगंज, बिहार |
| बॉलिंग स्पीड | 145-148 किमी/घंटा |
| IPL टीम | सनराइजर्स हैदराबाद (2026) |
| बॉलिंग स्टाइल | दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज |
| मुख्य हथियार | खतरनाक बाउंसर और सटीक यॉर्कर |

Sakib Hussain Net Worth
साकिब को 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 लाख में खरीदा था और फिर 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा था और साथ ही वो घरेलु क्रिकेट भी खेलते है तो उस हिसाब से रिपोर्ट की माने तो उनकी नेट वर्थ करीब 60-65 लाख रुपये की है.
यह भी पढ़े:- Ananya Birla Biography: Lifestyle, Net Worth, Music Career & RCB Ownership (2026)
