Shreyas Iyer Net Worth:-कुछ खिलाड़ी सिर्फ अपने शॉट्स से याद रहते हैं, और कुछ अपनी कप्तानी से. Shreyas Iyer उन चुनिंदा भारतीय क्रिकेटरों में हैं, जिनकी पहचान दोनों वजहों से बनी है. Shreyas Iyer ने क्रिकेट को लेके काफी उतार चढ़ाव वाले दिन देखे है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनके क्रिकेट करियर, परिवार, घर और भी कहीं चीजों के बारे में बताएँगे.

Table of Contents
Shreyas Iyer Age
श्रेयस अय्यर का पूरा नाम Shreyas Santosh Iyer है. उनका जन्म 6 दिसंबर 1994 को चर्चगेट, मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ. 2025 के हिसाब से उनकी उम्र 31 साल है.
बचपन, संघर्ष और क्रिकेट की शुरुआत
श्रेयस अय्यर का जन्म एक मिडिल-क्लास मंगलोरियन परिवार में हुआ. बचपन से ही उनका झुकाव क्रिकेट की तरफ था. उनकी प्रतिभा को शुरुआती दौर में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच प्रवीण आमरे ने पहचाना.
बताया जाता है कि शिवाजी पार्क जिमखाना, मुंबई में जब श्रेयस करीब 12 साल के थे, तब उनकी बल्लेबाजी पर पहली बार गंभीर ध्यान गया. उसके बाद शुरुआती क्रिकेट दिनों में उन्हें मार्गदर्शन भी मिला, और यही चरण उनकी तकनीक और आत्मविश्वास के लिए बेहद अहम रहा.
मुंबई क्रिकेट का ढांचा हमेशा से मजबूत रहा है, इसलिए वहां टिकना आसान नहीं होता. ऐसे माहौल में किसी युवा बल्लेबाज का पहचान बनाना अपने आप में बड़ी बात है. श्रेयस ने वही किया, और काफी कम उम्र में कर दिखाया.

Shreyas Iyer स्कूल, कॉलेज और क्रिकेट
श्रेयस अय्यर ने अपनी स्कूली पढ़ाई Don Bosco High School, Mumbai से की. इसके बाद उन्होंने R.A. Podar College, Mumbai से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. पढ़ाई के साथ क्रिकेट को संतुलित रखना हर युवा खिलाड़ी के लिए मुश्किल होता है. लेकिन श्रेयस ने इस दौर में भी अपने खेल पर पकड़ बनाए रखी. कॉलेज के दिनों में उन्होंने अपनी टीम को छह ट्रॉफियां जिताने में मदद की.
“रणजी और विजय हजारे में शानदार प्रदर्शन”
श्रेयस अय्यर ने 2014-15 Vijay Hazare Trophy में मुंबई के लिए List A क्रिकेट में डेब्यू किया. इस सीजन में उन्होंने करीब 373 रन बनाए और उनका औसत लगभग 54.6 रहा. यह शुरुआत किसी भी युवा बल्लेबाज के लिए शानदार मानी जाएगी.
उसी दौर में उन्होंने 2014-15 Ranji Trophy में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी डेब्यू किया. यहां उन्होंने करीब 809 रन बनाए और औसत लगभग 50.56 रहा. इसका मतलब साफ था, वे सिर्फ छोटे फॉर्मेट के बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि लंबी पारी खेलने की क्षमता भी रखते हैं.

घरेलू करियर के अहम आंकड़े इस तालिका में देखे जा सकते हैं:
| सीजन | टूर्नामेंट | प्रदर्शन |
|---|---|---|
| 2014-15 | Vijay Hazare Trophy | 373 रन, औसत 54.6 |
| 2014-15 | Ranji Trophy | 809 रन, औसत 50.56 |
| 2015-16 | Ranji Trophy | 1321 रन, औसत 73.3, 4 शतक, 7 अर्धशतक |
| 2016-17 | Ranji Trophy | 725 रन |
सबसे खास मोड़ 2015-16 Ranji Trophy का रहा. इस सीजन में उन्होंने लगभग 1321 रन बनाए, औसत करीब 73.3 रहा, और इसमें 4 शतक तथा 7 अर्धशतक शामिल थे. वे उस रणजी सीजन के टॉप स्कोरर बने. साथ ही, एक रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता में लगभग 1300 रन बनाने वाले वे दूसरे खिलाड़ी भी बने.
2015-16 का रणजी सीजन श्रेयस अय्यर के करियर का वह दौर था, जिसने उन्हें राष्ट्रीय चयन की दहलीज तक पहुंचा दिया.
इसके बाद 2016-17 Ranji Trophy में भी उन्होंने 725 रन बनाए. यह निरंतरता बहुत अहम थी, क्योंकि एक अच्छा सीजन खिलाड़ी को चर्चा में लाता है, लेकिन लगातार अच्छे सीजन उसे चयन के करीब ले जाते हैं. श्रेयस ने यही किया.
उनकी बल्लेबाजी में स्ट्रोक-प्ले, टाइमिंग और स्पिन के खिलाफ आत्मविश्वास साफ दिखता था. घरेलू क्रिकेट में मजबूत प्रदर्शन के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जाना लगभग तय लगने लगा था.
भारत के लिए डेब्यू और अंतरराष्ट्रीय सफर
घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे खेल का असर राष्ट्रीय चयन पर पड़ा. श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए सबसे पहले T20 International में डेब्यू किया. यह डेब्यू 1 नवंबर 2017 को New Zealand के खिलाफ हुआ. उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने शुरुआती मौके पर अच्छा प्रभाव छोड़ा.
इसके बाद उन्हें ODI में मौका मिला. उन्होंने 10 दिसंबर 2017 को Sri Lanka के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया. सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी शैली पहले से ही उपयुक्त मानी जाती थी, इसलिए इस फॉर्मेट में उनसे उम्मीदें भी ज्यादा थीं.
टेस्ट क्रिकेट में एंट्री कुछ बाद में आई. उन्होंने 3 दिसंबर 2021 को New Zealand के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया.

आईपीएल में श्रेयस अय्यर की यात्रा और कप्तानी
फरवरी 2015 में, जब वे अभी पूरी तरह स्थापित खिलाड़ी भी नहीं थे, तब उन्हें IPL नीलामी में 2.6 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा गया. उस समय वे टूर्नामेंट के सबसे महंगे uncapped players में शामिल थे. उन्हें खरीदने वाली टीम थी Delhi Daredevils, जिसे आज Delhi Capitals के नाम से जाना जाता है.
शुरुआत में Shreyas Iyer की पहचान एक भरोसेमंद मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज की थी, लेकिन जल्दी ही उनकी भूमिका इससे कहीं बड़ी हो गई. 2018 में उन्होंने बीच सीजन में Gautam Gambhir की जगह Delhi Daredevils की कप्तानी संभाली. उस समय टीम लगातार हार रही थी, और वे टीम के सबसे कम उम्र के कप्तानों में शामिल हुए.
2019 में टीम Delhi Capitals के नाम से उतरी और श्रेयस कप्तान बने रहे. 2020 और 2021 तक श्रेयस टीम के कप्तान बने रहे.
2022 में Kolkata Knight Riders ने उन्हें 12 करोड़ रुपये में खरीदा. IPL 2024 उनके करियर का बड़ा मोड़ रहा, जब KKR की कप्तानी करते हुए टीम ने ट्रॉफी जीती. इसके बाद 2025 की नीलामी में Punjab Kings ने उन्हें लगभग 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनके लीडरशिप वैल्यू को दिखाता है.
आखिर क्यों Shreyas Iyer अभी भी underrated है ?
Shreyas Iyer आज भी underrated क्यों है, इसका जवाब उसकी काबिलियत में नहीं बल्कि perception और परिस्थितियों में छिपा है. Iyer एक ऐसा खिलाड़ी है जो flashy नहीं, बल्कि impactful क्रिकेट खेलता है—वो टीम को संभालता है, मुश्किल हालात में पारी बनाता है और कप्तानी में भी कमाल दिखा चुका है.
IPL में उसने नई और कमजोर टीमों को फाइनल तक पहुंचाया और एक लंबे समय से ट्रॉफी से दूर टीम को champion बनाया, फिर भी उसे उतना credit नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए.
इसकी सबसे बड़ी वजह है Team India में जबरदस्त competition, जहां Virat Kohli, KL Rahul और Suryakumar Yadav जैसे बड़े नाम पहले से मौजूद हैं. इसके अलावा injuries ने भी उसके momentum को तोड़ा, जिससे उसकी consistency पर असर पड़ा. ऐसे माहौल में एक खिलाड़ी को खुद को लगातार साबित करना पड़ता है, और छोटी सी गिरावट भी उसे पीछे कर सकती है.

परिवार, निजी जीवन और शौक
श्रेयस अय्यर के परिवार की बात करें तो उनके पिता का नाम Santosh Iyer है, जो पेशे से businessman बताए जाते हैं. उनकी मां का नाम Rohini Iyer है. उनके परिवार में एक बहन भी है.
Shreyas Iyer Girlfriend
श्रेयस अय्यर ने कभी भी खुल के अपने रिश्ते की बात नहीं की है. लेकिन अगर मीडिया ख़बरों की माने तो ऐसी अफवाहें हैं कि श्रेयस अय्यर और तृषा कुलकर्णी रिलेशनशिप में हैं.
यह भी पढ़े:- Varanasi to Ayodhya यात्रा गाइड: बजट में कैसे करें यात्रा
