Carry Minati Biography:- भारत में रोस्टिंग कल्चर को मेनस्ट्रीम बनाने वाले नामों में CarryMinati का नाम सबसे ऊपर आता है. गेमप्ले, मज़ेदार कमेंट्री और रोस्ट वीडियो की वजह से वो सिर्फ इंडिया में नहीं, दुनिया भर में पहचाने जाते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि “YouTube vs TikTok” के बाद वो रातोंरात सबसे बड़े क्रिएटर बन गए, लेकिन उनकी कहानी इतनी सीधी नहीं है. इसके पीछे सालों की मेहनत, कई बदलाव, और बीच-बीच में आए बड़े झटके भी हैं.
इस पोस्ट में आप CarryMinati (अजय नागर) का शुरुआती सफर, चैनल के नाम बदलने की कहानी, पढ़ाई से जुड़े फैसले, कॉपीराइट स्ट्राइक का दौर, रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथ, और उनकी इनकम व व्हीकल कलेक्शन जैसी बातें एक जगह समझ पाएंगे.

Table of Contents
CarryMinati कौन हैं, और लोग उन्हें इतना क्यों जानते हैं?
CarryMinati का नाम आते ही दिमाग में तेज़ पंचलाइन, एक्सप्रेशन्स और बेबाक रोस्टिंग आ जाती है. उनकी खास बात ये रही कि उन्होंने गेमप्ले कंटेंट से शुरुआत की, फिर उसी स्टाइल में ह्यूमर जोड़कर रोस्टिंग को नया रंग दिया. नतीजा यह हुआ कि उनकी फैन फॉलोइंग हजारों में नहीं, लाखों और करोड़ों में पहुंच गई.
कई लोग उन्हें “इंडिया में रोस्टिंग कल्चर शुरू करने वाला” भी कहते हैं, क्योंकि उस दौर में रोस्ट वीडियो देखना और बनाना दोनों ही नया था. धीरे-धीरे ऑडियंस को समझ आने लगा कि रोस्टिंग का मकसद गुस्सा फैलाना नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट देना है. यही समझ उनके कंटेंट को लंबा चलाने में मदद करती रही.
Carry Minati Real Name
CarryMinati का असली नाम अजय नागर है. वहीं, फैंस उन्हें प्यार से Carry और CarryMinati बोलते हैं. ये वही नाम हैं जो उन्होंने अपने चैनल ब्रांड के तौर पर भी खड़े किए.

Carry Minati Age and Early Life
CarryMinati का जन्म 12 June 1999 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था, उस हिसाब से वो इस समय 26 साल के है. स्कूलिंग की बात करें तो 12वी तक उन्होंने Delhi Public School से पढाई की है. बचपन से उनका मन पढ़ाई में कम लगता था, और वो कई घंटों तक गेम खेलते रहते थे. वही आदत आगे चलकर उनके काम आई, क्योंकि जो चीज़ उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद थी, वही उनका कंटेंट बन गई.
Carry Minati Family
Carry Minati की फॅमिली में माँ, पिता जी और एक बड़ा भाई है. जहाँ उनके पिता जी डॉक्टर है वही इनकी माँ एक डॉक्टर है. बड़ा भाई भी है जिसका नाम यश नागर है जो की एक म्यूजिक प्रोडूसर और कंपोजर है.
Carry Minati Youtube Channels
CarryMinati ने YouTube चैनल की शुरुआत बहुत छोटी उम्र में कर दी थी. उन्होंने 11 साल की उम्र में पहला चैनल शुरू किया, उस समय उनके दोस्त ने Windows 7 इंस्टॉल करने की सलाह दी, ताकि गेम्स अच्छे से चलें। Windows 7 इंस्टॉल करने के बाद उन्हें नए फीचर्स मिले, उन्होंने कई गेम इंस्टॉल किए, और वहीं से पहला वीडियो भी बना डाला.
CarryMinati के पहले चैनल का नाम Stealth Fearzz था, और ये भी कहा गया है कि वो चैनल आज भी मौजूद है. शुरुआती दौर में उन्होंने उसी चैनल पर फुटबॉल ट्रिक्स जैसे वीडियो बनाए. 15 साल की उम्र में उन्होंने 30 October 2014 को नया चैनल बनाया। चैनल का नाम Addicted A1 था. इस चैनल पर वो Counter-Strike खेलते थे और साथ में कमेंट्री करते थे.
उनकी कमेंट्री का मज़ा ये था कि वो आवाज़ की नकल करते थे. वे कभी Sunny Deol तो कभी Hrithik की निकालते थे. उस दौर में उन्होंने Counter-Strike पर करीब 150 वीडियो बना दिए. फिर भी इंडिया में गेमप्ले देखने वाले कम थे, इसलिए उनके सब्सक्राइबर लगभग 100 से 200 के बीच थे. लेकिन जो लोग थे, वो उनकी फनी कमेंट्री के लिए टिके हुए थे.

रोस्टिंग की तरफ शिफ्ट: छोटी शुरुआत, बड़ा असर
इसके बाद उन्होंने गेमप्ले के साथ-साथ “इंटरेस्टिंग” वीडियो बनाना शुरू किया. इसी दौरान वो छोटे आर्टिस्ट्स को रोस्ट भी करने लगे. वीडियो में कहा गया है कि इंडिया में उस समय ऐसा किसी ने पहली बार ट्राय किया था. धीरे-धीरे चैनल ने अलग रफ्तार पकड़ी, क्योंकि ऑडियंस को नया फॉर्मेट मिला, गेम भी और ह्यूमर भी.
Carry Minati और Bhuvan Bam वाला टर्निंग पॉइंट
23 April 2016 को उन्होंने चैनल को रीब्रांड किया, चैनल का नाम बदलकर CarryMinati रखा गया. इसके बाद रोस्टिंग कंटेंट का फोकस और साफ हो गया, सिंगर, डांसर और अलग-अलग क्रिएटर्स पर वीडियो बनने लगे.
उस दौर में Bhuvan Bam तेजी से वायरल हो रहे थे, और आज भी वो इंडिया के बड़े YouTubers में गिने जाते हैं. उस समय किसी ने BB Ki Vines को रोस्ट नहीं किया था, लेकिन CarryMinati ने हिम्मत की और BB का रोस्ट कर डाला. इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
हालांकि शुरुआत में BB के फैंस नाराज़ हो गए, कमेंट सेक्शन में गालियां भी आईं. ये इसलिए भी हुआ, क्योंकि तब रोस्टिंग फॉर्मेट इंडिया में नया था, लोग इसे गलत समझ बैठे. कहानी वहां पलटी, जब BB ने खुद उस रोस्ट वीडियो को अप्रिशिएट किया. फिर ऑडियंस को धीरे-धीरे समझ आया कि रोस्टिंग एक तरह का एंटरटेनमेंट है, पर्सनल लड़ाई नहीं. 2014 से 2016 तक उनके लगभग 50,000 सब्सक्राइबर थे. BB वाले रोस्ट के बाद ग्रोथ तेज हुई और 1 लाख सब्सक्राइबर जल्दी पूरे हो गए.
CarryIsLive, YouTube vs TikTok और रिकॉर्ड तोड़ सब्सक्राइबर ग्रोथ
CarryMinati ने 20 January 2017 को एक नया चैनल शुरू किया, नाम CarryIsLive. इस चैनल पर वो अक्सर लाइव स्ट्रीमिंग और गेमप्ले वीडियो डालते हैं. इससे उनके कंटेंट का एक अलग ट्रैक बना, रोस्टिंग एक तरफ, लाइव गेमिंग दूसरी तरफ.

YouTube vs TikTok: वो वीडियो जिसने सब बदल दिया
वीडियो में बताया गया है कि टिकटॉक के ट्रेंड के समय Aamir Siddiqui ने YouTube क्रिएटर्स के बारे में उल्टा-सीधा कहा. इसके जवाब में CarryMinati ने अपने अंदाज में वीडियो बनाया, जिसे “YouTube vs TikTok” के नाम से सबसे ज्यादा याद किया जाता है.
उस वीडियो के बाद कई रिकॉर्ड टूटे:
- वीडियो इंडिया का सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला वीडियो बना (वीडियो में ऐसा कहा गया है)
- 24 घंटे में 1.3 मिलियन सब्सक्राइबर जुड़े, वीडियो के अनुसार ये YouTube हिस्ट्री में अनोखा था
- इसके बाद उनके चैनल ने तेजी से बड़े नंबर छुए
CarryMinati चैनल पर फिलहाल 31 मिलियन सब्सक्राइबर्स बताए गए हैं, और उन्हें एशिया का सबसे बड़ा इंडिविजुअल क्रिएटर कहा गया है.
Carry Minati Net Worth
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Carry Minati यानी की अजय नागर की नेट वर्थ करीब 131 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़े:- Durgakund Mandir Varanasi:- वाराणसी में माता रानी का दिव्य मन्दिर