Sanju Samson Cricketer Lifestyle 2026:- संजू सेमसन ने वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाज़ी कर के दिखा दिया की मेहनत और धैर्य कभी बेकार नहीं जाते. केरल की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन संजू सैमसन ने इसे अपने अंदाज में कर दिखाया, उनकी बल्लेबाजी में कला दिखती है, और विकेट के पीछे उनकी फुर्ती उन्हें खास बनाती है.
अगर आप आज की पीढ़ी के सबसे स्टाइलिश और टैलेंटेड बल्लेबाज के बारे में एक ही जगह साफ, व्यवस्थित जानकारी चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है, यहां आप उनके जन्म से लेकर शिक्षा, परिवार, करियर, घर, कार कलेक्शन और 2026 के अनुसार नेट वर्थ तक सब कुछ पढ़ेंगे.

Table of Contents
Sanju Samson Age
संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत में हुआ. 2026 के अनुसार उनकी उम्र 32 साल बताई जाती है. वह पेशे से भारतीय क्रिकेटर हैं, और उनकी मुख्य पहचान विकेटकीपर बल्लेबाज की है.
Sanju Samson Cricketer Education:- स्कूल से कॉलेज और क्रिकेट ट्रेनिंग तक
संजू सैमसन की शिक्षा का सफर कई चरणों में आगे बढ़ता है, और इसमें दिल्ली से लेकर केरल तक के नाम आते हैं. पढ़ाई के साथ क्रिकेट का जुड़ना अक्सर एक संतुलन मांगता है, क्योंकि एक तरफ क्लासेज होती हैं, दूसरी तरफ मैदान और प्रैक्टिस. संजू के मामले में यह रास्ता धीरे धीरे स्पष्ट होता गया.
- Rosary Senior Secondary School, Delhi से शुरुआती पढ़ाई पूरी की.
- इसके बाद St. Joseph Higher Secondary School, Thiruvananthapuram, Kerala से स्कूली शिक्षा पूरी की.
- स्कूल के बाद तिरुवनंतपुरम के Mar Ivanios College से BA की डिग्री पूरी की.
- फिर क्रिकेट सीखने के लिए DAB Model School Shalimar Bagh Academy में एडमिशन लिया.

Sanju Samson Family
संजू के पिता जी का नाम सेमसन विश्वनाथ है और वो दिल्ली पुलिस में थे. वहीं माता जी का नाम लिगी विश्वनाथ (Ligy Viswanath) है और वे एक गृहिणी (housewife) है. संजू सेमसन के एक बड़े भाई भी है जिनका नाम सैली सैमसन है. वो भी एक क्रिकेटर है और केरल की तरफ से क्रिकेट खेल चुके है, साथ ही वह केरल में एटॉर्नी जनरल के कार्यालय में काम करते हैं.
Sanju Samson Cricketer Wife
संजू सैमसन की पत्नी का नाम चारुलता रमेश है. दोनों की शादी 22 दिसंबर 2018 को हुई थी. चारुलता रमेश एक उद्यमी (Entrepreneur) हैं. उन्होंने केमिस्ट्री में बीएससी की पढ़ाई की है और इसके बाद ह्यूमन रिसोर्स (HR) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. चारुलता को अक्सर संजू सैमसन के क्रिकेट मैचों और आईपीएल के दौरान स्टेडियम में उनका समर्थन करते हुए देखा जाता है. इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं.

Sanju Samson Cricketer Career: IPL से भारत के लिए डेब्यू और बड़े मोड़
संजू सैमसन के करियर की शुरुआत और आगे का सफर ऐसे पड़ाव दिखाता है, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़े माने जाते हैं. उन्होंने 2013 में IPL से अपने करियर की शुरुआत की, IPL भारत का सबसे चर्चित घरेलू टूर्नामेंट माना जाता है, जहां प्रदर्शन सीधे पहचान बनाता है. अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ी को बड़ा मंच मिलता है, और दबाव में खेलने की आदत भी बनती है. इसके बाद, 2015 में उनके भारत के लिए डेब्यु किया.
Sanju Samson IPL Debut
संजू ने 2013 में अपने आपीएल की शुरुआत की जहाँ उन्होंने पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए पंजाब के खिलाफ खेला. 2013 के आपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में 206 रन बनाए थे.
Sanju Samson T20I Debut
संजू सैमसन ने अपना भारत टी20 डेब्यू (T20I debut) 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में किया था, जिसमें उन्होंने 19 रन बनाए थे.
Sansu Samson ODI Debut
संजू सैमसन ने भारत के लिए अपना वनडे (ODI) डेब्यू 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के R. Premadasa Stadium में किया था. अपने पहले ही मैच में उन्होंने 46 गेंदों पर 46 रन बनाए थे.

Sanju Samson Cricketer Statistics
| Format | Match | Run | Best Score |
| T20I | 62 | 1399 | 111 |
| ODI | 16 | 510 | 108 |
| IPL | 177 | 4704 | 119 |
Sanju Samson Religion
संजू धर्म से क्रिस्चियन है. हालांकि वो सभी धर्मों को मानते है.
Sanju Samson Net Worth
बात करें संजू सेमसन की नेट वर्थ की तो रिपोर्ट के मुताबिक संजू की नेट वर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़े:- Ashneer Grover Net Worth: इनकम, फैमिली, बायोग्राफी और कार कलेक्शन
यह भी पढ़े:- Varanasi to Ayodhya यात्रा गाइड: बजट में कैसे करें यात्रा
यह भी पढ़े:- Top 5 Smart Phone Under 40000:- 40 हज़ार से कम में पाये शानदार फ़ोन
