Abhijeet Dipke Biography
Share the News

Abhijeet Dipke Biography:- आज के सोशल मीडिया के दौर में कभी-कभी एक बयान किसी आम इंसान की ज़िंदगी पूरी तरह बदल देता है. अभिजीत दिपके के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उन्होंने सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से एक अभियान शुरू किया, जिसने देखते ही देखते लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Abhijeet Dipke Age

अभिजीत दिपके का जन्म 29 सितंबर 1995 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. उस हिसाब से अभिजीत इस समय 31 साल के है.

Abhijeet Dipke Biography:- शुरुआती जीवन

उनका परिवार एक साधारण परिवार था, जहाँ पढ़ाई और मेहनत को हमेशा सबसे ज़्यादा महत्व दिया जाता था. उनके पिता का नाम भगवान दिपके और माता का नाम अनीता दिपके है. परिवार चाहता था कि अभिजीत एक सुरक्षित और स्थिर करियर चुनें, इसलिए शुरुआत में उन्हें राजनीति और सोशल मीडिया के क्षेत्र में जाने को लेकर चिंता भी थी.

Abhijeet Dipke Education

अभिजीत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी स्कूल से की. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए पुणे चले गए, जहाँ उन्होंने पत्रकारिता (जर्नलिज़्म) में ग्रेजुएशन किया.

कॉलेज के दिनों में ही उनकी रुचि डिजिटल मीडिया और राजनीति की ओर बढ़ने लगी. ग्रेजुएशन के बाद वे अमेरिका गए और वहाँ Watson University से पब्लिक रिलेशंस में पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Abhijeet Dipke Biography :- करियर की शुरुआत

पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिजीत ने डिजिटल कंटेंट और राजनीतिक संचार (Political Communication) के क्षेत्र में काम करना शुरू किया. वे सोशल मीडिया के ज़रिए युवाओं से जुड़े मुद्दों को आसान भाषा में रखने लगे. उनकी यही शैली कुछ लोगों को पसंद आयी और उनकी पहचान बनी खासतौर पे आम आदमी पार्टी में.

Abhijeet Dipke और आम आदमी पार्टी का रिश्ता

अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी में बतौर सोशल मीडिया हेड के रूप में काम कर चुके है. साथ ही वे अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और आम आदमी पपर्टी के कई बड़े नेता के करीबी भी है. हाल ही में जब अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी बनायीं तो मनीष सिसोदिया ने अभिजीत दीपके का खुलकर सपोर्ट भी किया था.

Abhijeet Dipke Biography:- कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत

जब भारत के एक मुख्य न्यायाधीश द्वारा बेरोज़गार युवाओं को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. इसी घटना से प्रेरित होकर अभिजीत ने इंस्टाग्राम पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से एक पेज शुरू किया.

कैसे बना बड़ा सोशल मीडिया मूवमेंट

जो शुरुआत में सिर्फ एक प्रतिक्रिया थी, वही कुछ समय में एक बड़े ऑनलाइन आंदोलन का रूप ले गई. कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम पेज बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हुआ और उस पर करोड़ों लोग जुड़ गए. हालाँकि कई लोगों का कहना है की ये फ़र्ज़ी फोल्लोवर्स है और उसके बाद इनके ज्यादातर फोल्लोवर्स पाकिस्तान और बांग्लादेश के है.

Abhijeet Dipke और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Neet एग्जाम के पेपर लीक के मामले में अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी के लोग पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे है और एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांग रहे है. अभिजीत दीपके देश के कई शहर में घूमे और कई प्रदर्शन में भाग लिया और फिलहाल वे जंतर मंतर पे बैठे है. उनके साथ सोनम वांगचुक है जो की पिछले एक हफ्ते से भूख हड़ताल पे बैठे है.

Abhijeet Dipke Biography :-कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और विवाद

जिस पार्टी के पेज पे 22 मिलियन फोल्लोवर है और उनके सदस्य बोलते भी है की उनके फोल्लोवर्स उनके साथ है तो जंतर मंतर पे उसके 1 परसेंट भी लोग इकट्ठा क्यों नहीं हो पा रहे है. दूसरा विवाद ये भी है कि वहां सरजील इमाम और उमर खालिद के समर्थन में लोगों ने नारे लगाए है. सरजील इमाम जो भारत के नार्थ ईस्ट को अलग करना चाहता है और दिल्ली दंगे का आरोपी है, वहीं उमर खालिद अफज़ल गुरु के समर्थन में और कश्मीर को अलग करने के लिए आवाज़ उठाता है.

साथ ही वहां पे कई राजनीतिक लोग भी इकट्ठा होना शुरू कर दिए है जैसे कि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, टीएमसी के नेता, प्रशांत भूषण, गोपाल राय और अरुंधती रॉय जिसने कश्मीर को लेके विवादित बयान दिए है और साथ ही साथ इनके फण्ड को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है. शायद इसीलिए जो एक जागरूक जनता है वो इस अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी से किनारा करते हुए नज़र आ रही है.

Abhijeet Dipke Net Worth

अभिजीत दिपके की कुल संपत्ति (Net Worth) के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

यह भी पढ़े:- Manoj Dey Youtube Biography: मोबाइल रिपेयरिंग से करोड़ों लोगों की प्रेरणा बनने तक का सफर

यह भी पढ़े:-Xiaomi 18 Pro Max: 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है नया फ्लैगशिप फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *