Jagannath Puri Yatra Guide 2026
Share the News

Jagannath Puri Yatra Guide 2026:-अगर आप पहली बार जगन्नाथ पुरी जाने की योजना बना रहे हैं, तो मन में कई सवाल आना बिल्कुल स्वाभाविक है. मंदिर तक कैसे पहुंचें? कहां ठहरें? दर्शन में कितना समय लगेगा? और मंदिर के अलावा आसपास क्या-क्या देखा जा सकता है? मैंने भी अपनी पहली पुरी यात्रा से पहले यही सब जानकारी खोजी थी. इसलिए इस गाइड में आपको वही बातें आसान और सीधी भाषा में मिलेंगी जो वास्तव में यात्रा के दौरान काम आती हैं.

Jagannath Puri Yatra Guide 2026:-आखिर पुरी इतना खास क्यों है?

पुरी भारत के चार धामों में से एक है और भगवान जगन्नाथ की नगरी के रूप में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां स्थित जगन्नाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सदियों पुरानी संस्कृति, परंपराओं और आस्था का केंद्र है. मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा होती है.

लेकिन पुरी की खूबसूरती सिर्फ मंदिर तक सीमित नहीं है. सुबह मंदिर की घंटियों की आवाज, दोपहर में महाप्रसाद का स्वाद और शाम को समुद्र किनारे बहती ठंडी हवा, यह सब मिलकर इस शहर को एक अलग पहचान देते हैं. यही वजह है कि यहां हर उम्र के लोग बार-बार आना पसंद करते हैं.

Jagannath Puri Yatra Guide 2026:-पुरी कैसे पहुंचें?

पुरी पहुंचना काफी आसान है क्योंकि यह रेल, सड़क और हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.

Jagannath Puri ट्रेन से कैसे पहुंचें?

अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो यह सबसे सुविधाजनक और किफायती विकल्प माना जाता है. पुरी रेलवे स्टेशन से जगन्नाथ मंदिर की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है. स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा और ऑटो आसानी से मिल जाते हैं. शेयरिंग ऑटो का किराया बहुत कम होता है, जबकि रिजर्व ऑटो परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए बेहतर रहता है.

पुरी फ्लाइट से कैसे पहुंचें?

अगर आप फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं तो निकटतम एयरपोर्ट भुवनेश्वर का बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो पुरी से लगभग 60 किलोमीटर दूर है. एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब लेकर डेढ़ घंटे के भीतर पुरी पहुंचा जा सकता है. कैब या टैक्सी वाला आपसे करीब 1500-1800 रुपये के बीच में लेगा.

Jagannath Puri Yatra Guide 2026:- जगन्नाथ पूरी में होटल कहाँ ले?

पुरी में हर बजट के लिए होटल, लॉज और धर्मशालाएं उपलब्ध हैं. अगर आपका मुख्य उद्देश्य दर्शन करना है तो मंदिर के आसपास रुकना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा,

ग्रैंड रोड के आसपास कई अच्छे होटल मिल जाते हैं जहां से मंदिर पैदल दूरी पर होता है. इससे समय भी बचता है और बार-बार वाहन लेने की जरूरत नहीं पड़ती. सामान्य दिनों में 1200 से 1800 रुपये के बीच अच्छे एसी कमरे मिल जाते हैं.

बजट यात्रियों के लिए धर्मशालाएं भी उपलब्ध हैं जहां 500 रुपये से कमरे मिल जाते हैं. वहीं अगर आप शांत और व्यवस्थित माहौल चाहते हैं तो मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित भक्त निवास अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां पहले से बुकिंग कर लेना बेहतर रहता है.

Jagannath Puri Yatra Guide 2026:-जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कैसे करें?

मंदिर में प्रवेश करने से पहले कुछ जरूरी नियम जान लेना चाहिए. मोबाइल फोन, कैमरा, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान मंदिर के अंदर ले जाना प्रतिबंधित है. इसलिए प्रवेश द्वार के पास उपलब्ध क्लॉक रूम या लॉकर सुविधा का उपयोग करना पड़ता है.

सामान्य तौर पर मंदिर में दर्शन सुबह से रात तक होते हैं, लेकिन बीच-बीच में विशेष पूजा और भोग के समय दर्शन कुछ देर के लिए रुक सकते हैं. सामान्य दिनों में 1 से 2 घंटे में दर्शन हो जाते हैं, जबकि त्योहारों और विशेष अवसरों पर अधिक समय लग सकता है.

दर्शन के दौरान केवल मुख्य गर्भगृह ही नहीं, बल्कि मंदिर परिसर में स्थित अन्य छोटे मंदिरों को भी देखने का समय निकालें. इससे मंदिर का वास्तविक स्वरूप समझने का अवसर मिलता है.

जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसाद का अनुभव जरूर लें

पुरी की यात्रा महाप्रसाद के बिना अधूरी मानी जाती है. मंदिर परिसर में स्थित आनंद बाजार में भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद मिलता है. यहां विभिन्न प्रकार के प्रसाद उपलब्ध होते हैं जिन्हें श्रद्धालु बड़े सम्मान के साथ ग्रहण करते हैं. महाप्रसाद केवल भोजन नहीं, बल्कि यहां की धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. कई श्रद्धालु इसे अपने साथ घर भी ले जाते हैं.

जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के बाद क्या देखें?

अक्सर लोग मंदिर दर्शन के बाद सीधे लौट जाते हैं, लेकिन पुरी में देखने के लिए और भी बहुत कुछ है.

पुरी बीच या गोल्डन बीच शाम बिताने के लिए शानदार जगह है. मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित यह समुद्र तट सूर्यास्त के समय बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. यहां परिवार के साथ समय बिताया जा सकता है, समुद्र की लहरों का आनंद लिया जा सकता है और स्थानीय स्नैक्स का स्वाद भी लिया जा सकता है. शाम के समय मंदिर के आसपास बना नया परिक्रमा मार्ग भी काफी आकर्षक लगता है. रोशनी से सजा यह क्षेत्र श्रद्धालुओं को एक अलग ही अनुभव देता है.

यह भी पढ़े:- Varanasi Cricket Stadium:-युपी का पहला अत्याधुनिक स्टेडियम

यह भी पढ़े:- Pashupatinath Temple Nepal यात्रा गाइड: काठमांडू दर्शन और बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *