मशहूर YouTuber Malti Chauhan की मौत

Photo of author

By Prakhar Agrawal

Share the News

संदिग्ध परिस्थिति में मशहूर YouTuber Malti Chauhan की मौत हो गयी है|उनका शव उनके घर संत कबीर नगर में पंखे से लटकता मिला|परिजनों ने उनके पति विष्णु पे लगाया आरोप की उसने मार के लटकाया है हालाँकि स्थिति अभी साफ नहीं है और शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

YouTuber Malti Chauhan एक बहुत ही मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जिनके यूट्यूब पे करीब 6 लाख सब्सक्राइबर है वो देशी स्टाइल में वीडियोस और रील्स बना के यूट्यूब फेमस हुई थी|उनके पति भी यूट्यूब पे वीडियो बनाते है और दोनों ने कई सारी वीडियो भी बनाई है एक दूसरे के खिलाफ लेकिन बाद में सब कुछ सुलझ गया था||

बताया जाता है कि दोनों की शादी को करीब 3 साल हो गए थे और दोनों का एक बेटा भी है लेकिन कुछ दिनों से दोनों में काफी अनबन चल रहा था जिसके चलते दोनों एक दूसरे के खिलाफ वीडियोस बना रहे थे|कुछ ही दिन पहले विष्णु ने ही मालती की शादी उसके टीम मेंबर अर्जुन से करा दी थी जो YouTuber Malti Chauhan को शादी से पहले से जानते थे|विष्णु ने ही मालती ने आरोप लगाया था कि उसका अफेयर अर्जुन से है और फिर विष्णु ने ही दोनों की शादी 10 दिन पहले करा दी थी|

हालाँकि मालती के पिता जी का कहना है उसकी बेटी ऐसा नहीं कर सकती उनके पिता जी के अनुसार दोनों में विवाद था लेकिन एक दिन पहले सुलह भी हो गयी थी और YouTuber Malti Chauhan विष्णु के साथ उसके घर चली गयी थी और फिर उसकी मौत की खबर आयी|मालती के पिता जी ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने विष्णु समेत 4 लोगो को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ चल रही है|

Read more breaking news on wiral news

Read about varanasi news on aboutvaranasi

Leave a Comment