crossorigin="anonymous">

Auli Uttrakhand:-औली हिमालय की गोद में बसा बर्फीला स्वर्ग

By wiralwala

Share the News

Auli Uttrakhand:- उत्तराखंड के चमोली ज़िले में बसा औली एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो रोमांच पसंद लोगों और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। बर्फ से ढकी ये वादियाँ, जोशीमठ से सिर्फ़ 10 किलोमीटर की दूरी पर हैं और यहाँ की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है।

औली बर्फ़ प्रेमियों की पसंदीदा जगह है। यहाँ आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, स्लेजिंग, या फिर बर्फ़ का आदमी (स्नोमैन) बनाकर मज़े ले सकते हैं। बर्फ से ढके नज़ारों के बीच हिमालय की ऊँची चोटियों का दृश्य यहाँ आने वाले हर यात्री को खास अनुभव देता है। यही वजह है कि औली को भारत का सबसे बेहतरीन स्की डेस्टिनेशन माना जाता है।

Auli Uttrakhand कैसे पहुँचे?

औली पहुँचने का सफ़र अपने आप में रोमांचक है। यहाँ आने के लिए कई रास्ते हैं:

  • हरिद्वार या देहरादून से: सबसे पहले हरिद्वार या देहरादून पहुँचना होता है। वहाँ से आप बस या टैक्सी ज़रिए जोशीमठ आ सकते हैं। हरिद्वार से जोशीमठ की दूरी लगभग 275 किलोमीटर और देहरादून से 280 किलोमीटर है।
  • बस से: हरिद्वार से जोशीमठ के लिए सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बसें चलती हैं। सफर लगभग 4-5 घंटे का होता है। किराया 500 से 600 रुपये तक है।
  • टैक्सी से: हरिद्वार या देहरादून से आप टैक्सी भी बुक कर सकते हैं। टैक्सी वाले आप से प्रतिदिन का करीब 4000 से 4500 के बीच में लेंगे।
  • ट्रेन से: सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है (लगभग 290 किलोमीटर दूर)। वहाँ से सड़क मार्ग से जोशीमठ और फिर औली पहुँचना पड़ता है।

जोशीमठ से औली कैसे जाएँ

  • सड़क मार्ग से दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। लेकिन सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण रास्ता फिसलन भरा हो सकता है।
  • रोपवे (केबल कार): औली का रोपवे सबसे लोकप्रिय तरीका है। ये 4 किलोमीटर लंबा सफर 25-30 मिनट में तय करता है। टिकट 1,000 रुपये (आना-जाना) है और 2-3 दिन तक मान्य होता है।

Auli Uttrakhand में क्या करें?

  • स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग: औली की ढलानें शुरुआती और प्रोफ़ेशनल दोनों तरह के स्कीयर के लिए उपयुक्त हैं। स्कीइंग का किराया लगभग 2,000 से 2,500 रुपये प्रति दिन है।
  • ट्यूबिंग और स्लेजिंग: बच्चों और परिवार के लिए मज़ेदार गतिविधियाँ हैं। किराया लगभग 100 रुपये प्रति व्यक्ति है।
  • बर्फ़ में खेलना और स्नोमैन बनाना: यहाँ की सफ़ेद बर्फ़ हर किसी को खेलने और स्नोमैन बनाने के लिए आकर्षित करती है।
  • रोपवे राइड: हिमालय की चोटियों और बर्फीली वादियों का हवाई दृश्य देखने के लिए रोपवे की सवारी ज़रूर करनी चाहिए।

Auli Uttrakhand में घूमने की जगहें

  • गुरसो बुग्याल: औली से 3 किमी दूर, बेहद सुंदर हरी घास का मैदान।
  • विष्णु प्रयाग: अलकनंदा और धौलीगंगा नदियों का संगम स्थल।
  • हेलंग/हेल्डी चाय की दुकान: यहाँ हिमालयी नज़ारों के बीच गर्म चाय का मज़ा लिया जा सकता है।

Auli में होटल

  • बजट होटल (जोशीमठ में): 700–1000 रुपये प्रति रात (डबल बेड रूम)।
  • रिसॉर्ट और गेस्ट हाउस (औली में): 2000–2500 रुपये प्रति रात।
  • खाना: साधारण लेकिन स्वादिष्ट। प्रति व्यक्ति 300–500 रुपये का खर्च आता है।

खर्च का अनुमान

  • आना-जाना (हरिद्वार/देहरादून से): 1000–1500 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • रोपवे टिकट: 1000 रुपये प्रति व्यक्ति (आना-जाना)।
  • होटल: 700–2500 रुपये प्रति रात।
  • खाना: 300–500 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • गतिविधियाँ: 400–2500 रुपये प्रति व्यक्ति।

Auli आने का सही समय

  • सर्दियाँ (दिसंबर से मार्च): बर्फ़ देखने और स्कीइंग के लिए सबसे अच्छा समय।
  • गर्मियाँ (अप्रैल से जून): हरियाली, फूल और ट्रेकिंग का मज़ा लेने के लिए आदर्श।

निष्कर्ष

औली उत्तराखंड का बेशकीमती रत्न है। बर्फ़ीली वादियाँ, रोमांचक गतिविधियाँ और हिमालय की अद्भुत खूबसूरती इसे हर यात्री के लिए यादगार गंतव्य बनाती है। चाहे आप छोटा ट्रिप करें या लंबा ठहरें, औली का अनुभव जीवनभर आपके दिल में बसा रहेगा।

यह भी पढ़े:-Mehandipur Balaji Maharaj:- मेहंदीपुर बालाजी एक पूरी यात्रा योजना

यह भी पढ़े:-Varanasi to Ayodhya यात्रा गाइड: बजट में कैसे करें यात्रा

Leave a Comment

Exit mobile version