Sanjay Kapoor Lifestyle:- करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर एक जाने माने बिजनेसमैन थे. उनका कारोबार कई देशों में फैला हुआ था और वे पोलो के एक बेहतरीन खिलाड़ी भी थे. लेकिन 12 जून 2025 को अचानक से दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. तो आज के इस आर्टिकल में जानेनेगे कौन थे संजय कपूर उनके परिवार के बारे में, उनके कार्य के बारे में और और कितनी उनकी नेटवर्थ थी.

Table of Contents
Sanjay Kapoor का बचपन और शिक्षा
संजय कपूर का जन्म 15 अक्टूबर 1971 को दिल्ली में हुआ था और वो काफी पढ़े लिखे थे.
- शुरूआती स्कूल की शिक्षा उन्होंने दून स्कूल देहरादून से पूरी की थी.
- फिर आगे की पढ़ाई उन्होंने मुंबई स्थित कैटलिन और जॉन कैनन स्कूल से पूरी की थी.
- 1996 में कॉलेज की पढ़ाई करने यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम इंग्लैंड चले गए.
- इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), कैम्ब्रिज, अमेरिका से भी अध्ययन किया.
- आखिरी में उन्होंने बोस्टन अमेरिका स्थित हॉवर्ड बिज़नेस स्कूल से बिज़नेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया.
Sanjay Kapoor Career
संजय कपूर को एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर जाना जाता है. उनके करियर की प्रमुख उब्लब्धियां इस प्रकार है:-
वर्ष | पदनाम | कंपनी / संस्थान |
16 मार्च 1998 | मैनेजिंग डायरेक्टर | ओरियस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड |
23 मार्च 2007 | सीईओ | सोनासोमिक लैंपफोर्डर कंपोनेंट लिमिटेड, गुड़गांव |
जनवरी 2006-2008 | डायरेक्टर | सिस्टर इंडियन सोनी मोबाइल सर्विसेज लिमिटेड |
जून 2007-जुलाई 2008 | ग्लोबल चेयरमैन | द एंटरप्रेन्योर ऑर्गेनाइजेशन |
अक्टूबर 2008-जून 2017 | चेयरमैन, सुपरवाइजिंग बोर्ड | सोनाकोओ स्टीयरिंग सिस्टम लिमिटेड |
अगस्त 2015-मई 2017 | चेयरमैन | सोना ग्रुप |
27 जनवरी 2011 | डायरेक्टर | वीआरए फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी प्रा. लिमिटेड |
जुलाई 2015-अगस्त 2019 | सीईओ | सोना ग्रुप |
अगस्त 2015-जून 2019 | मैनेजिंग डायरेक्टर | सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसीजन लिमिटेड |
Sanjay Kapoor Family
संजय कपूर के परिवार में माता-पिता और दो बहने है. पिता का नाम डॉक्टर सुरेंद्र कपूर है जो की संस्थापक है सोना ग्रुप के, माता जी का नाम रीना कपूर है और वो कई चैरिटी संस्था में डायरेक्टर है. संजय कपूर की दो बहनों का नाम है मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी और दोनों की शादी हो चुकी थी.
संजय कपूर की कितनी बार शादियां हुई?
संजय कपूर ने 3 बार शादियां की थी:-
पहली शादी:- पहली शादी उन्होंने नंदिता मेहतानी से 2002 में की थी लेकिन शादी के एक साल बाद 2003 में दोनों का तलाक हो गया था.
दूसरी शादी:- दूसरी शादी संजय कपूर ने बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर से 29 सितंबर 2003 में की थी और ये शादी 13 साल चली दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया था. संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 2 बच्चे है लड़के का नाम कीयान कपूर है और बेटी का नाम समायरा कपूर है.
तीसरी शादी:- तीसरी शादी संजय कपूर की रिया सचदेवा से 13 अप्रैल 2017 में हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम एरियंस कपूर है.
Sanjay Kapoor Car Collection
संजय कपूर को खेल के साथ साथ गाड़ियों का भी काफी शौक था. उनके पास कई महंगी कार थी जैसे की:-
- Lamborghini
- Mercedes Benz
- Rolls Royce
Sanjay Kapoor Networth
बात करें संजय कपूर के नेट वर्थ की तो उनकी कुल संपत्ति करीब करीब 2 बिलियन डॉलर की थी.
Sanjay Kapoor की डेथ कैसे हुई?
संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को पोलो खेलते समय हुआ. बताया जाता है कि पोलो खेलने के दौरान उन्होंने गलती से मधुमक्खी को निगल लिया जिसकी वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत से उनके परिवार के साथ साथ बिज़नेस इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा लगा है.
यह भी पढ़े:- Swati Mishra Biography जानिये कौन है बिहार की सिंगर स्वाति मिश्रा
यह भी पढ़े:- Durgakund Mandir Varanasi वाराणसी में माता रानी का दिव्य मन्दिर